संवाददाता, दिसम्बर 17 -- यूपी के शाहजहांपुर शहर में दुर्गा सिनेमा के सामने राजघाट चौकी के पास चल रहे एक रेस्टोरेंट के नाम (रामपुरी जायका) पर हंगामा हो गया है। नाम बदलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पूरे प्रकरण को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। हिंदू संगठन के नेता अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना है कि 'रामपुरी जायका' नाम से मीट, मुर्गा, बकरा, मछली और भैंसे का मांस परोसना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हिंदूवादी नेता ने रेस्टोरेंट संचालक को एक दिन के भीतर नाम बदलने की चेतावनी दी है। संगठन ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में नाम परिवर्तन नहीं होने पर यह मामल...