देवघर, फरवरी 19 -- नव निर्मित श्री श्री 108 गोरा बाबा दुबे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत महायज्ञ 20 फरवरी तक होगा। इसे लेकर पर बीती रात वृंदावन से आए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा भागवत कथा का वाचन किया गया। मौके पर उन्होंने महाकाव्य रामचरितमानस में उल्लेखित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम प्रभु के जन्मोत्सव का विस्तार से चर्चा की। कहा कि इस युग में गरीब की सेवा करना महान धर्म है l हम सभी को सुबह उठकर अपने माता-पिता का चरण स्पर्श करना चाहिए, जिससे हमारा कल्याण हो सकता है l उन्होंने भगवान राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघन के बाल्यकाल का वर्णन बहुत ही सुंदर तरीके से किया। बीच-बीच में सुंदर भजनों में ऐरी सखी मंगल गाओ री, बड़ा निक लागे राघव जी के गंउवां, सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.