नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। इस मौसम में शुक्रवार की सुबह सबसे सर्द रही। बूंदाबांदी से ठिठुरन और बढ़ गई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहली बार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इस मौसम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह करीब सात बजे शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। बारिश ने कंपकंपी बढ़ा दी। दोपहर 12 के बाद खिली धूप निकलने से ठंड से मामूली राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड बनी रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इन दिनों न्यूनतम तापमान पांच से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 15 से 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.