सहरसा, नवम्बर 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में नवंबर महीने की शुरुआत होने के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। एक और जहां सुबह और शाम की हवा अब सिहरन पैदा कर रही है।वहीं रात का तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है।तापमान में गिरावट के कारण ठंढ का असर बढने लगा है। जिसका जनजीवन पर असर शुरु हो गया है। सर्दी का असर बढ़ते हीं ग्रामीण इलाकों में लोग रजाई और कंबल निकालने लगे हैं।हालांकि शहरी क्षेत्र में अभी भी लोग पंखा चला रहे हैं। लेकिन एसी का उपयोग बंद कर दिया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा।इस मौसम में पहली बार घना कुहासा का असर देखा गया।कुहासा इतना घना था की 20 मीटर तक दृश्यता नहीं थी। कुहासे की वजह से वाहन चालक सुबह नौ बजे तक लाइट जलाकर वाहनों का परिचालन करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में क...