नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक हुई बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी पड़े। इसके बावजूद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। दोनों शहरों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह खराब श्रेणी में था। शहर में सुबह ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। सेक्टर-122, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-125, 116 समेत कई स्थानों पर शाम को बारिश के साथ ओले पड़े। कई स्थानों पर लोगों ने ओले लेकर वीडियो भी बनाए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान जारी नहीं किया। अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नोएडा का एक्यूआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.