गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। इस मौसम का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड और तेज हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग दिन भर घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दर्ज किया गया 5.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान है। एक दिन पहले, यानी रविवार को यह 7.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर बेअसर रहा। शीतलहर इतनी तेज थी कि लोग धूप में बैठने के बावजूद ठिठुरते नजर आए। हवा चली तो प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ तेज हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार...