फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोगों पर प्रदूषण और ठंड का कहर जारी है। शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद शहर में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है। फरीदाबाद का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। वहीं बल्लभगढ़ का 259 रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बर्फीली हवा ठिठुरन भी बढ़ाएगी। सबसे ठंडा दिन होने के चलते लोग काफी परेशान है। ठंड के चलते पार्क भी सूने रहे। शीतकालीन अवकाश होने के बावजूद ठंड केचलते बच्चे घर ही रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा सुबह के समय कोहरे की हल्की चाद...