सिमडेगा, फरवरी 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। फरवरी माह में सिमडेगा कैथोलिक धर्मप्रांत को तीन नए पुरोहित मिलेंगे। तीनों डीकन के पुरोहिताभिषेक समारोह की तिथि निर्धारित कर दी गई है। पहला पुरोहिताभिषेक नौ फरवरी को ढ़ींगुरपानी में चर्च में होगा।यहां डीकन एमानुएल बाघवार का पुरोहिताभिषेक किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को बानो के बांकी चर्च में डीकन दोमनिक डांग का एवं 23 फरवरी को गांगुटोली पल्ली में डीकन जेम्स समद का पुरोहिताभिषेक समारोह संपन्न होगा। 16 फरवरी को बिंधाईनटोली चर्च में डीकन अलोक बरला को ओसीडी के लिए पुरोहिताभिषेक किया जाएगा। सभी समारोह में बिशप बिंसेंट बरवा उपस्थित रहेंगे। पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम को लेकर सभी पल्ली में तैयारी शुरु कर दी गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.