शामली, जनवरी 9 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बहुप्रतीक्षित इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इसके जनवरी के अंत में ट्रायल रन तथा फरवरी में औपचारिक शुभारंभ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंत्रालय स्तर से फरवरी में शुभारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड को भी बड़ी यातायात सुविधा मिलने जा रही है। साइट प्रभारी राजन पांडेय ने बताया कि "एक्सप्रेस्रवे का निर्माण अंतिम चरण में है। जनवरी के अंत में इसका ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद फरवरी में इसके शुभारंभ की योजना है। ट्रायल के दौरान तकनीकी पहलुओं, यातायात संकेतों, सुरक्षा इंतजामों और इंटरचेंज की कार्यक्षमता की गहन जांच की जाएगी। फरवरी में इसका दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.