नई दिल्ली, फरवरी 11 -- महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)में सरकार ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद भेल के शेयर की कीमत बुधवार को 5% से अधिक गिर गई। यह ऑफर आज (11 फरवरी) से शुरू हो रहा है, जिससे निवेशकों को सस्ते दाम पर शेयर खरीदने का मौका मिलेगा।OFS की घोषणा का असर इस खबर के बाद, BSE पर BHEL का शेयर 5% गिरकर 261.40 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। सरकार ने OFS के लिए तय फ्लोर प्राइस 254 रुपये प्रति शेयर रखा है, जो पिछले बंद भाव से लगभग 8% कम है। OFS की मुख्य बातें सरकार BHEL में अपनी 3% हिस्सेदारी (10.44 करोड़ से अधिक शेयर) OFS के जरिए बेचेगी। इसमें अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी (6.96 करोड़ शेयर) बेचने का विकल्प (ग्रीनशू ऑप्शन) भी शामिल है। इस तरह कुल 5% हिस्सेदारी की बिक्री हो सकती है। 3% हिस्स...