नई दिल्ली, मार्च 20 -- कुत्तों के शौकीन बेंगलुरु के मशहूर डॉग ब्रीडर एस. सतीश ने हाल ही में दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस कुत्ते का नाम कैडाबॉम्ब ओकामी है, जो एक दुर्लभ "वुल्फडॉग" नस्ल का है। इसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान है है। इस खास किस्म के कुत्ते की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये (5.7 मिलियन डॉलर) है।बिल्कुल भेड़िये की तरह दिखता है कैडाबॉम्ब ओकामी एक भेड़िया और कोकेशियान शेफर्ड के बीच का क्रॉस ब्रीड है। माना जाता है कि यह अपनी तरह का पहला कुत्ता है। अमेरिका में जन्मा यह कुत्ता अभी केवल आठ महीने का है, लेकिन इसका वजन पहले से ही 75 किलोग्राम से अधिक हो चुका है। यह 30 इंच लंबा है। अपने नए पालतू जानवर के बारे में द सन से बात करते हुए, सतीश ने कहा, "यह कुत्ते की एक अत्यंत दुर्लभ नस्ल है और बिल्कुल भेड़िये की तरह दिखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.