नई दिल्ली, फरवरी 22 -- ICICI Bank Share Price: आईसीआईसीआई बैंक को 503809792 रुपये का टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है। बैंक को यह नोटिस महाराष्ट्र गुड एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट की तरफ से मिला है। इसके अलावा इतना ही ब्याज और पेनाल्टी भी बैंक पर लगाया गया है।पिछले साल भी मिला था नोटिस इससे पहले 4 जनवरी 2025 को बैंक की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि महाराष्ट्र जीएसटी डिपार्टमेंट ने इसी अमाउंट के लिए नोटिस भेजा था। बैंक ने इसके खिलाफ सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज एक्ट 2017 के सेक्शन 107 के तहत अपील की थी। बता दें, आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर ही वो फिर से अपील दायर करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम पर निवेशकों की निगाह है। सोमवार को बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। यह भी पढ़ें- भारत, रूस की जगह इस देश से जमकर खरीद रहा है कच्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.