प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। गेहूं क्रय केंद्रों की बात की जाए तो इस बार प्रयागराज में 94 क्रय केंद्र हैं। जो पिछले साल के बराबर है। कौशाम्बी में 37 केंद्र हैं, जबकि पिछले साल 41 थे, फतेहपुर में 50 केंद्र बनाए गए हैं जो पिछले साल 71 थे। प्रतापगढ़ में 69 केंद्र हैं, यहां पिछले साल 68 केंद्र थे। यानी केवल प्रतापगढ़ में ही एक केंद्र बढ़ा है। हालांकि आरएफसी का कहना है कि अभी अधिक गेहूं आने पर केंद्रों को बढ़ा दिया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के सभी क्रय केंद्रों पर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपकरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...