भागलपुर, नवम्बर 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में जहां एक ओर प्रमुख खरीफ फसल धान की कटाई व तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं समेत सरसों व दलहन की बुआई की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में हुई झमाझम बारिश के बाद जहां-जहां खेतों से पानी सूख गया है। वहां पर ट्रैक्टर से जोताई कर इनमें गेहूं के दाने छींटे जा रहे हैं। निचले इलाके के खेतों में अबतक पानी फंसा हुआ है ऐसे में किसानों को खेत सूखने का इंतजार है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने बताया कि भागलपुर के नवगछिया अनमंडल के सात प्रखंड समेत भागलपुर व कहलगांव अनुमंडल के गंगा किनारे स्थित दियारे पर गेहूं, तेलहन व दलहन की खेती की तैयारी चल रही है। इस बार जिले में 59990 हेक्टेयर खेत में गेहूं की बुआई का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ऊंचे खेत में गेहूं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.