संभल, जुलाई 15 -- चंदौसी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त थी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत इस बार लगभग 870 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल होंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार ने बताया बार एसोसिएशन की चुनाव की लगभग सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कुल 724 अधिवक्ताओं ने वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया था। जिनमें से अब तक चार अधिवक्ताओं का निधन हो चुका है। इस वर्ष लगभग डेढ़ सौ नए अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन सुबह 10 बजे कर दिया जाएगा। सूची में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर उसका निराकरण मंगलवार शाम तीन बजे तक किया जाएगा। बुधवार और गुरुवार को नामांकन दाखिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.