शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी, गुरुवार को मनाई जाएगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ उत्तरायण की शुरुआत मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया स्नान, दान और पूजा विशेष पुण्यफल देने वाला होता है। इस बार मकर संक्रांति का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इसी दिन षटतिला एकादशी का पारण भी होगा। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, जिससे देवताओं का दिन आरंभ माना जाता है। श्री रुद्रबाला जी धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी, बुधवार की रात 9 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रीय नियमों के अनुसार यदि संक्रांति प्रदोष काल के बाद रात्रि में होती है, तो उसका पुण्यकाल अगले दिन सूर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.