मुंगेर, नवम्बर 20 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के हजारों किसानों के खेतों में इस साल नहीं हो सकेगा रबी फसल की बुआई। फोरलेन निर्माण के कारण खेतों में जल जमाव की स्थिति बरकरार है। खेतों से अब तक जल निकासी नहीं होने के कारण किसानों को अब लाखों रुपए के आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किस किस मौजा में है पानी का जमाव बरियारपुर प्रखंड के मिर्जाचक, नीरपुर, बैरेल मौजा आदि में जल जमाव है। खेतों में करीब तीन से चार फीट पानी का अब भी ठहराव है। फोरलेन का निर्माण होने से इस साल सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पानी का जमाव है। फोरलेन के दोनों तरफ पानी रहने के कारण किसानों अपने खेतों में बुआई नहीं कर पाया है। करीब 500 एकड़ से अधिक खेतों में अब तक पानी का जमाव है। जल जमाव के कारण खेतों में जुताई तक नहीं हो पायी है। फोरलेन के दोनों तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.