वाराणसी, फरवरी 14 -- चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शिवरात्रि की तैयारी तेज हो गई हैं। धाम के प्रबंधन से जुड़ी गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरि ने बताया कि इस बार श्रद्धालु शिवलिंग पर सीधे जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। इस बार धातु के अर्धगोलाकार पत्तर पर भक्त जल डालेंगे जो शिवलिंग पर गिरेगा। यह निर्णय भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर लिया गया है। इसके अलावा धाम में प्रवेश के लिए महिला-पुरुष की अलग कतार होगी। मंदिर के पूर्वी गेट से पुरुष और पश्चिमी गेट से महिलाएं प्रवेश कर सकेंगी। पुजारी गौरव गिरि ने बताया कि मंदिर परिसर एवं आसपास पर साफ-सफाई कराई जा रही है। बिजली विभाग जर्जर तारों को बदलवा रहा है। मंदिर के आसपास पर्याप्त रोशनी के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को धाम का निरीक्षण भी किया। श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.