कानपुर, अक्टूबर 13 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता रात के तापमान में तेजी से गिरावट के चलते सीजन में जल्दी ही कोहरा व स्मॉग दिखने लगेगा। वायु प्रदूषण की शुरुआत नवंबर माह से होती है पर अबकी अक्टूबर माह में ही दिखने लगेगा। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक होने की संभावना है। शेष प्रदेश को भी प्रदूषण प्रभावित करेगा। प्रदेश में कानपुर की रात फिर सबसे सर्द रही। पहाड़ों पर जल्दी बर्फबारी की शुरुआत हो जाने और वक्त से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानों में ठंडी हवाएं अभी से बहने लगी हैं। परिणाम स्वरूप विशेषकर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी कानपुर नगर में रात का पारा 16 डिग्री रहा जो सामान्य से 05.6 डिग्री कम है। कानपुर की रात प्रदेश में रविवार को भी सबसे सर्द रही थी। तब पारा 14.8 डिग्री रहा था। सोमवार को न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.