जमशेदपुर, फरवरी 25 -- इस बार मार्च के पहले सप्ताह से ही त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। 2 मार्च को होलिका दहन और इस बार 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी महीने हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है। इस दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नव वर्ष मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी शुरू होगा। इसी महीने चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। नव वर्ष के साथ ही 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। चैत्र नवरात्र में छत्तीसगढ़ी समाज के लोग जवारा पूजा करते हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में माता की ज्योत जलाई जाती है और जवारा पूजा की जाती है। वहीं, 26 को महा अष्टमी और ...