बागेश्वर, फरवरी 20 -- कत्यूर महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने की तैयारी में पर्यटन विभाग जुट गया है। पंचायत चुनाव के चलते गत वर्ष महोत्सव नहीं हो पाया था। इस पर क्षेत्र के लोगों ने सवाल भी उठाने शुरू कर दिए थे, लेकिन अब महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर महोत्सव की रूपरेखा तय करेगा। मालूम हो कि दिसंबर 2023 में बैजनाथ में पर्यटन विभाग और नागरिक संगठनों के तत्वावधान में कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया गया। तब कत्यूर घाटी के इतिहास पर एक पुस्तक का विमोचन भी हुआ। संस्कृति, पर्यटन, इतिहास और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कत्यूर महोत्सव का आयोजन हुआ। तब कहा गया कि यह महोत्सव हर वर्ष किया जाएगा। दिसंबर 2024 में महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ। इस कारण क्षेत्र के लोग खुद को ठगा सा महसूस करने लगे। साथ ही आयोजन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.