अमरोहा, जुलाई 13 -- आगामी पेराई सत्र में किसानों को सीधे उनके मोबाइल पर एसएसएम के माध्यम से गन्ना आपूर्ति पर्ची मिलेगी। कागज पर अलग से पर्ची जारी नहीं होगी। ऑनलाइन पर्ची से ही उनके गन्ने की तौल कर ली जाएगी। इस बार भी गन्ना किसानों को ई कैलेंडर जारी किए जाएंगे। शुगर मिलों ने आगामी पराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक शुगर मिलें संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गन्ना विभाग भी पेराई सत्र को लेकर सभी तैयारियां को पूरा कर रहा है। इस बार भी गन्ना किसानों को ई कैलेंडर जारी किए जाएंगे। साथ ही एसएमएस के जरिए गन्ना आपूर्ति की पर्ची दी जाएगी। गन्ना आपूर्ति पर्ची के लिए किसानों को समितियां के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घर बैठे उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए गन्ना आपूर्ति की पर्ची उपलब्ध हो सकेगी। पर्ची निर्गमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.