पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। रोटरी शरद मेले का आयोजन इस बार पांच दिन तक होगा। रामा कालेज में आयोजित होने जा रहे मेले की तारीखों और इसके कार्यक्रम का एलान कर दिया गया है। बहुप्रतीक्षित शरद मेला 12 से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें हास्य कलाकार एहसान कुरैशी समेत अंतराष्ट्रीय जादूगर का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा। मीडिया से बातचीत करते हुए मेला चेयरमैन ने बताया कि इसमें सत्तर स्टाल बुक हो चुकें हैं। अमृतसर से भंगडा ग्रुप के कार्यक्रम के अलावा कई यादगार शाम शहरियों के नाम होने वाली है। फूड से लेकर किड्स जोन भी रहेगा। डा.एसपीएस संधू ने बताया कि हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े रोटरी की तरफ से जल्द असम चौराहे पर क्लाक टावर का निर्माण कराने की भी तैयारी है। मेले में 12 दिसंबर को शुभारंभ के बाद 13 को जादूगर जुगनू , 14 को हास्य कलाकार अहसान...