प्रयागराज, जनवरी 27 -- ठिठोली महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी आसरा की अध्यक्षता में उनके आवास में हुई। जिसमें इस बार का महोत्सव 20 व 21 मार्च को कराने का निर्णय लिया गया। पहले दिन भोजपुरी नाइट्स व समापन पर सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन कराया जाएगा। बैठक में डॉ. पीयूष दीक्षित, मनीष घोष, शिव शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...