इंदौर, सितम्बर 18 -- इस बार दशहरे पर इंदौर में अनोखा दहन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। एक संस्था ने ऐलान किया है कि वह परंपरागत रावण दहन की बजाय 'शूर्पणखा दहन' का आयोजन करेगा। कार्यक्रम के लिए बाकायदा पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। पोस्टर में 11 मुखी शूर्पणखा का दहन कार्यक्रम तय किया गया है। इनमें मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान और सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं की तस्वीरें हैं। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य दर्शकों को यह संदेश देना है कि बुराई चाहे किसी भी रूप में हो, उसका अंत निश्चित है। ये आयोजन संस्था पौरूष द्वारा महालक्ष्मी ग्राउंड पर किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इस बार हमने रावण दहन की थीम को बदलकर दशहरा पर शूर्पणखा दहन रखी है। सवाल रावण का नहीं है, बुराई का है। पिछले दिनों में देशभर में कई महिलाओं ने अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.