बांका, अक्टूबर 9 -- बांका, निज प्रतिनिधि। महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ 10 अक्टेबर को है। हिंदी पंचांग के मुताबिक यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण् पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को लेकर महिलाओं ने खारीदारी शुरू कर दी है। इससे बाजारों में भी चहल-पहल शुरू हो गई है। पंडित राधाकांत झा ने बताया कि करवा चौथ इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। खास ये कि इस बार कृतिका नक्षत्र में करवा चौथ पूजन होगा। वहीं, गुरू मिथुन राशि में है और शुकवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं पर गणेश भगवान की विशेष कृपा होगी। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। उन्होंने बताया कि करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 7:05 से शाम 8:...