चंडीगढ़, सितम्बर 13 -- 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी होने का जिक्र करते हुए पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान या उसके द्वारा समर्थित आतंकवादी संगठन फिर से कोई आतंकवादी हमला करते हैं तो इस बार हमारा जवाब पहले से भी अधिक कठोर होगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक लड़ाई थी, बल्कि पाकिस्तान की किसी भी शत्रुतापूर्ण कोशिश का मुकाबला करने की हमारी तैयारी भी थी। हमारी तैयारी अब भी जारी है।'' वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय की हीरक जयंती समारोह के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि 10 मई को संघर्षविराम के बाद जमीनी स्तर पर स्थिति शांत है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पाकिस्तान फिर से कोई दुस्साहस नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.