नई दिल्ली, फरवरी 1 -- किसान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवीं बार बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने देश के किसानों के लिए सौगात दी है। उन्होंने बजट भाषण में कहा कि छोटे और सीमांत किसानों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वित्त मंत्री ने उत्पादकता बढ़ाने के लिए नारियल उत्पादन योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ किसान अपनी आजीविका के लिए नारियल पर निर्भर हैं। वित्त मंत्री ने भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा की पुनर्स्थापना के लिए राज्यों से सहयोग का भी ऐलान कीं। उन्होंने तटवर्ती इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी फसलों को सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...