नई दिल्ली, मई 13 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,699 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 7,103 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।25% बढ़ गई फॉर्च्यूनर की बिक्री बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,642 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा ग्लैंजा रही। टोयोटा ग्लैंजा ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.