नई दिल्ली, जनवरी 1 -- भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2025 के लिए सेल्स अकाउंट को शानदार तरीके से बंद किया है। कंपनी ने ईयरली और मंथली दोनों मामलों में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। अगर हम कैलेंडर ईयर 2025 को देखें, तो मारुति सुजुकी के लिए CY2025 में अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री और अब तक का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ। दिसंबर 2025 में 1,78,646 यूनिट्स की बिक्री के साथ, मारुति सुजुकी ने नवंबर 2024 में बेची गई 1,30,117 यूनिट्स की तुलना में 37.3% YoY ग्रोथ दर्ज की। इससे वॉल्यूम में YoY आधार पर 48,529 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई। नवंबर 2025 में बेची गई 1,70,971 यूनिट्स की तुलना में मारुति सुजुकी ने 4.49% की मंथली ग्रोथ देखी, जिससे वॉल्यूम में मंथली आधार पर 7,675 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- इस 7-सीटर कार को...