नई दिल्ली, फरवरी 1 -- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने जनवरी 2026 की सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस नए साल के पहले महीने कंपनी ने शानदार शुरुआत की है। दरअसल, बीत महीने कंपनी ने कुल 71,066 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 48,316 यूनिट्स था। यानी कंपनी ने 22,750 यूनिट ज्यादा बेचीं। इन आंकड़ों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की सब्सिडियरी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की बिक्री भी शामिल है। घरेलू पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 70,222 यूनिट्स रही। इस आंकड़े में कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स भी शामिल है। ये एक साल पहले के 48,076 यूनिट्स से 46.1% ज्यादा है। इंटरनेशनल बिजनेस (IB) की बिक्री 240 यूनिट्स से बढ़कर 844 यूनिट्स हो गई, जो 251.7% की बढ़ोतरी है। कुल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में साल-दर-सा...