नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- शेयर बाजार में सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की नजर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के शेयर पर रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को एक अच्छी खबर मिली है। हिंदुस्तान जिंक को आंध्र प्रदेश सरकार से टंगस्टन ब्लॉक की खोज और खनन का लाइसेंस मिल गया है। यह वेदांता समूह की कंपनी के लिए अहम कदम है क्योंकि एचजेडएल जिंक, सीसा और चांदी के कारोबार से आगे बढ़कर हाई प्राइस वाले और उन्नत विनिर्माण में आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों में अपने विस्तार की दिशा में काम कर रही है।क्या कहा कंपनी ने? कंपनी ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को राज्य सरकार से औपचारिक समग्र (कॉम्पोजिट) लाइसेंस प्राप्त होने के बाद आंध्र प्रदेश में टंगस्टन और संबद्ध खनिज ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है। खनन मे...