लखीमपुर, दिसम्बर 20 -- यूपी के लखीमपुर खीरी में एक लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में तीन-तीन हजार रुपये भेजे गए हैं। खाते में रुपये आने की खबर सुनकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं इन रुपयों के लिए तीन महीने से इंतजार कर रही थीं। दरअसल निराश्रित (विधवा) महिलाओं को तीन महीने से पेंशन नहीं मिली थी। हर महीने उनके खाते में एक-एक रुपये की पेंशन दी जाती है, लेकिन पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं आ रही थी। अब तीन महीने की एक साथ तीन-तीन हजार रुपये पेंशन खाते में भेजी गई है। पेंशन की यह किस्त इस वित्तीय वर्ष की तीसरी किस्त है। चौथी किस्त अब मार्च महीने में खातों में भेजी जाएगी। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन की तीसरी किस्त अब तक नहीं मिली है। प्रोबेशन विभाग से निराश्रित (विधवा) महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति महीना पेंशन दी जाती है। पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.