नई दिल्ली, जून 22 -- बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की साल 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया कहां से आया था? भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज, जिनके लिए उनका एक-एक मिनट कीमती है। उन्होंने एक बार एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा किया कि उनके मैनेजर अरुण पांडे देखते रह गए। अरुण से रहा नहीं गया तो उन्होंने इस बारे में धोनी से सवाल किया और यहीं से आया धोनी पर एक बायोपिक फिल्म बनाने का आइडिया।यहां से आया था धोनी की बायोपिक का आइडिया IMDb के मुताबिक हुआ यूं कि जब धोनी एयरपोर्ट से गुजर रहे थे तो उन्हें उनका एक फैन मिल गया। इस छोटे लड़के ने धोनी से मोटिवेशन को लेकर सवाल किया और फिर धोनी उसके साथ एक जगह आराम से बैठ गए और फिर उससे 5 मिनट तक बात की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.