वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 7 -- आज के समय में किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो कई गुना लाभ हो सकता है। बरेली के शेरगढ़ ब्लॉक के डूंगरपुर गांव के किसान राजेंद्र गंगवार ने इसी सोच को साकार कर दिखाया है। पारंपरिक खेती की सीमाओं को तोड़ते हुए उन्होंने एक एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक खीरे की खेती से एक ही सीजन में करीब 10 लाख रुपये की कमाई की है। रासायनिक खाद या कीटनाशक से पूरी तरह दूर रहकर की गई उनकी यह खेती न सिर्फ मुनाफे का उदाहरण बनी है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई दिशा भी तय कर रही है। राजेंद्र गंगवार ने खीरे की खेती में किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद या दवा का उपयोग नहीं किया। उन्होंने जैविक खाद, उन्नत बीज, ड्रिप सिंचाई और वैज्ञानिक तकनीकों से खेती की। बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन के चलते बाजार में उनको अच्छा दाम मिला, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.