नई दिल्ली, जुलाई 18 -- आज स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी एक कंपनी ने निवेशकों को निराश नहीं किया है। हम बात कर रहे हैं कंस्ट्रक्शन कंपनी Afcons Infrastructure की। कंपनी के शेयरों का भाव आज बीएसई में 5.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 440.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, मार्केट के बंद होने के समय पर इस स्टॉक का भाव 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 417.25 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह 4535.44 करोड़ रुपये का काम मिला है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की इस कंपनी को क्रोएशिया में 2 सड़क बनाने के लिए यह ऑर्डर मिला है। कंपनी को इस काम पूरा करने के लिए 42 महीने का समय मिला है। यह भी पढ़ें- 23 जुलाई को खुल रहा है यह IPO, ग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.