नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भारतीय ऑटो बाजार में कुछ कंपनियों को तेजी से ग्रोथ मिली रही है, तो कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो लगातार मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इसमें जापानी ऑटोमेकर होंडा का नाम भी शुमार है। दरअसल, कंपनी के लिए प्रोडक्शन नंबर और डोमेस्टिक सेल्स में गिरावट को देखते हुए खतरे की घंटी बजती जा रही है। कंपनी ने जनवरी 2025 में 13,715 यूनिट का प्रोडक्शन किया था, जो जनवरी 2026 में घटकर 7,770 यूनिट पर आ गया। यानी प्रोडक्शन में लगभग 44% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स जनवरी 2025 में 7,325 यूनिट से 15.45% घटकर जनवरी 2026 में 6,193 यूनिट रह गई। होंडा के पोर्टफोलियो में अभी सिर्फ चार प्रोडक्ट्स हैं। जिसमें अमेज, एलिवेट, सिटी और सिटी e:HEV शामिल हैं। सब-कॉम्पैक्ट सेडान अमेज, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.