नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। इस क्रम में ओडसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Odysse Electric Vehicles) लगातार अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। कंपनी ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री के नए आंकड़े छू लिए हैं। ओडसी इलेक्ट्रिक (Odysse Electric) ने जनवरी 2026 में कुल 1,058 यूनिट्स की बिक्री हासिल की, जो जनवरी 2025 में 282 यूनिट्स थी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1200Km की रेंज देने वाली मारुति कार, भारत में धड़ल्ले से बिक रही275% की जबरदस्त YoY ग्रोथ सालाना आधार पर 275% की जबरदस्त YoY ग्रोथ हासिल की। दिसंबर 2025 में कंपनी ने 990 यूनिट्स डिस्पैच की थीं। इस लिहाज से देखें तो जनवरी 2026 में 6.9% की MoM ग्रोथ भी दर्ज की गई। EV सेगमेंट में बढ़ती पकड़ यह...