नई दिल्ली, फरवरी 5 -- MCX Gold Silver Rate: घरेलू वायदा बाजार में भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी आने और मुनाफा वसूली के चलते सोने-चांदी की कीमत गिर गई। डॉलर इंडेक्स में तेज उछाल ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला। एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स गोल्ड 1.46% गिरकर 1,50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि मार्च कॉन्ट्रैक्ट चांदी 9% गिरकर 2,44654 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने की कीमतों में गिरावट उस समय आई जब रिपोर्ट्स में सामने आया कि अमेरिका और ईरान शुक्रवार को ओमान में बातचीत के लिए सहमत हुए हैं। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी की कीमतों में 10% की गिरावट आकर 73.415 डॉलर रह गई, जबकि कॉमेक्स सोना 1.5% गिरकर 4,805 डॉलर पर आ गया। यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतें और चढ़ेंगी? क्या कह रहे एक्सपर्ट्स और आज क्या है भावअंतरराष्ट्रीय बाजार में रहा मजबूत रुख हाल...