नई दिल्ली, फरवरी 15 -- चेन्नई की इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल कंपनी Raptee.HV की T30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने 19 दिनों में देशभर में 7,530 किलोमीटर की राइड पूरी कर ली है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उसने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दोनों में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह पहली बार है जब भारत में किसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने इतनी दूरी की राइड पूरी की है। T30 मोटरसाइकिल में CCS2 DC फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पूरे भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए बने 40,000 से ज्यादा पब्लिक DC फास्ट चार्जर का फायदा मिला। T30 मोटरसाइकिल के राइडर बाला मणिकंदन ने हर दिन औसतन 407 किलोमीटर की दूरी तय की, जो उनकी पिछली इलेक्ट्रिक राइड्स से लगभग 100 किलोमीटर ज्यादा थी।मोटरसाइकिल DC फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों पर 30 मिनट में चार्ज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.