नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने संसद में पास हुए हालिया वक्फ संशोधनों को इस्लाम, शरीअत, धार्मिक और संस्कृति की आजादी के साथ-साथ देश के सेक्युलर ढांचे पर एक बड़ा हमला बताया है। बोर्ड का कहना है कि इन संशोधनों से सिर्फ मुस्लिम समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक आजादी पर चोट नहीं की गई, बल्कि भारतीय संविधान की आत्मा को भी लहूलुहान किया गया है। बोर्ड ने सख्त लहजे में कहा कि कुछ कथित सेक्युलर पार्टियों का साथ मिल कर भारतीय जनता पार्टी की फिरकापरस्त राजनीति करना बेहद अफसोसनाक है। इससे उनकी असलियत भी सामने आ गई है। बोर्ड का कहना है कि इन पार्टियों ने अपने वोटबैंक की खातिर सेक्युलरिज्म की नकाब ओढ़ी हुई थी, जो अब उतर चुकी है।देशभर में विरोध करेगा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बोर्ड ने ऐलान किया है कि वो इन संशोधनों के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.