धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता नबी हमारे आदर्श हैं, जिन्होंने जन्म से लेकर मौत तक की हमारी रहनुमाई की है। हमें झूठ और तमाम तरह की बुराइयों से बचना चाहिए। इस्लाम की बुनियाद इकरा पर है। इकरा का मतलब इल्म होता है। इसलिए इस्लाम ने बुनियादी तालीम हासिल करने पर जोर दिया और तालीम हासिल करना सभी पर फर्ज है। यह बातें मुफ्ती अफरोज सलीमी इमारत ए सरिया जमशेदपुर ने कही। वह शनिवार को नया बाजार स्थित राजेंद्र ग्राउंड में आयोजित जलसा ए सीरत उन नबी व तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस में तकरीर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंसान को फिजूल के खर्चे से बचना चाहिए और अच्छी तालीम पर खर्च करना चाहिए, जिससे हमारा भविष्य अच्छा हो सकता है। कार्यक्रम में कई उलेमाओं ने शिरकत की। अध्यक्षता मुफ्ती अब्दुल हई और संचालन मुफ्ती सुफियान हैदर ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.