नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- ईसाइयों के कैथौलिक समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप लियो चौदहवें गुरुवार को पद संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर तुर्किए के लिए निकल चुके हैं। उनके इस दौरे पर दुनिया भर के लोगों की नजर बनी हुई है क्योंकि यह दौरा एक ऐसे समय में हो रहा है, जब क्षेत्र में पिछले काफी समय से तनाव जारी है। अंकारा में तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान से मुलाकात के बाद पोप लेबनान का यात्रा करेंगे। इसी साल मई में पोप फ्रांसिस की मौत के बाद 1.4 अरब कैथोलिकों के नेता के रूप में चुने गए पोप मीडिया से सहजता के साथ बात करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, वह एक ऐसे देश में जा रहे हैं, जिसने कुछ साल पहले ही 1000 साल तक चर्च रही हागिया सोफिया को पहले म्यूजियम और फिर मस्जिद में तब्दील कर दिया है। एक समय पर दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक शासन का केंद्र र...