नई दिल्ली, फरवरी 17 -- ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि अमेरिका इस्लामिक गणराज्य के तख्तापलट में कभी कामयाब नहीं होगा। अगर वह ऐसा करने की कोशिश करता है तो दुनिया की सबसे ताकतवर सेना को भी गहरे आघात पहुंच सकते हैं। खामेनेई ने पूर्वी अजरबेजान के लोगों के साथ मंगलवार को बैठक में कहा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने हालिया बयान में कहा है कि यूएस 47 साल तक इस्लामिक गणराज्य को हराने में नाकाम रहा है। उन्होंने अपने ही लोगों से इसकी शिकायत की। यह एक अच्छा इकबालिया बयान है। मैं कहता हूं कि आप भी यह नहीं कर पाएंगे।' यह भी पढ़ें- क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां ईरान कर रहा है सैन्य अभ्यास; क्या है अहमियत अली खामेनेई का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने कहा था कि ईरान में तख्तापलट सबसे अच्छी चीज हो सकती है। खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.