बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- इस्लामपुर में पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर लिया निर्णय अध्यक्षों ने दो सूत्री मांगों के लिए उठायी आवाज फोटो: इस्लामपुर पैक्स-इस्लामपुर में शनिवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक में शामिल लोग। इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में पैक्स अध्यक्षों ने खरीद खरीद का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। अध्यक्षों ने शनिवार को शहर के व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक की। अध्यक्षों ने दो सूत्री पूरा करने की मांग को दोहराया। मांग पूरी नहीं होने तक धान खरीद नहीं करेंगे। बैठक में रामानुज कुमार को संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लक्ष्य में पिछले साल की तुलना में 40 से 48 प्रतिशत की कटौती कर दी गयी है। जिला प्रशासन ने उपज का 23 प्रतिशत खरीद करने का आदेश दिया है। यह चिंता की बात है। उन्होंने 75 प्रतिशत धान की खर...