बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के मछली मंडी के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर युवक जख्मी हो गया। जख्मी हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी संजय कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि वह इस्लामपुर मछली मंडी के पास किराये पर रहता है। कुछ काम से डेरा लौट रहा था। तभी ट्रक की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...