शामली, दिसम्बर 10 -- कस्बा कांधला के निकटवर्ती गांव इस्लामपुर घसौली में प्रस्तावित भव्य बारात घर की नींव रखने का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह चौहान ने विधि-विधान के साथ शिलान्यास किया तथा भविष्य में जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा होने की शुभकामना दी। चौधरी वीरेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लामपुर घसौली में आधुनिक बारात घर बनना गांव वासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। शादी-विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए अब लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी मिलकर इस निर्माण कार्य में पूरा सहयोग करें ताकि जल्द से जल्द यह भवन तैयार हो सके। ग्राम प्रधान उमरनवाज़ पठान व ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिनोद मलिक ने भी चौधरी वीरेंद्र सिंह चौहान का आभार व्यक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.