बदायूं, अक्टूबर 7 -- इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव चमरपुरा में पुलिस ने छह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गांव चमरपुरा निवासी वीर सिंह के मकान के पीछे जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके से गोपाल पुत्र छत्रपाल सिंह व मल्लन सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी फतेहपुर संसोई थाना बहजोई संभल, विपिन पुत्र दयाराम निवासी मौ कठेर थाना बहजोई संभल, शेर मोहम्मद पुत्र आलम शेख निवासी मुस्तफाबाद इस्लामनगर , वीर सिंह पुत्र पीतांबर सिंह निवासी जाफरपुर थाना इस्लामनगर व महेंद्र सिंह पुत्र खूब सिंह निवासी नवन थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार किया। मौके से 64,200 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...