भागलपुर, फरवरी 20 -- गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बुधवार को विधानसभा के सत्र के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर सड़क निर्माण का आदेश देने की मांग की। विधायक ने कहा कि विजय कुमार चौधरी का सैदपुर से विशेष लगाव है, इस नाते भी सड़क निर्माण का आदेश निर्गत किया जाए। मंत्री ने विधायक को जवाब देते हुए कहा कि व्यक्तिगत रिश्ता अपनी जगह है, लेकिन हमारी सरकार रिश्तों के आधार पर काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग तटबंध पर सड़क निर्माण का कार्य नहीं करता है। बाढ़ के दौरान विभागीय कार्य हेतु तटबंध पर आवाजाही के लिए मोटरेबुल बनाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग व पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जाता है। यदि इन विभागों द्वारा उक्त तटबंध पर सड़क निर्माण कार्य करवाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.