भागलपुर, जनवरी 30 -- इस्माईलपुर थाना परिसर के समीप चाय का दुकान संचालित कर रहे व्यक्ति की नाबालिग पुत्री का अपहरण का आरोप थाना में खाना बना रहे रसोइया पर लगा है। आरोप है की घटना की सूचना परिजनों ने इस्माईलपुर पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई और आवेदन भी नहीं स्वीकार किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और थाने में कट्टे में गांजा डालकर रसोइया द्वारा पीने का वीडियो को वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। लोगों के हंगामे और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों की पहल के बाद इस्माईलपुर पुलिस ने आवेदन लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर इस्माईलपुर थानाध्यक्ष कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.